लोहरदगा: लोहरदगा के मिशन चौक में प्रभु श्रीराम दरबार मंदिर की रखी गई आधारशिला, जय श्रीराम के उद्घोष से राममय हुआ पूरा शहर।
लोहरदगा शहर के मिशन चौक में प्रस्तावित प्रभु श्रीराम दरबार के भव्य मंदिर निर्माण की आधारशिला बुधवार सुबह लगभग 9:00 बजे वैदिक मंत्रोच्चार, धार्मिक अनुष्ठानों और भक्तिमय वातावरण के बीच रखी गई। श्रीराम दरबार मंदिर न्यास समिति के तत्वावधान में आयोजित इस ऐतिहासिक अवसर पर पूरा शहर राममय दिखाई दिया।