भिंड नगर: गौरी किनारे चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, CMO यशवंत वर्मा ने अतिक्रमणकारियो को दी सख्त चेतावनी
भिंड। गौरी के किनारे चलाए जा रहे अस्थायी अतिक्रमण विरोधी अभियान के तहत नगर पालिका प्रशासन ने शनिवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से किए गए अस्थायी अतिक्रमण को हटाया। इस दौरान नगर पालिका की टीम ने मौके पर पहुंचकर अतिक्रमणकारियों को समझाइश भी दी और भविष्य में दोबारा कब्जा नहीं करने की चेतावनी दी। और कहा समझाइश के बाद भी लोग नही मने तो कड़ी कार्रवाई होगी