आंवला: आंवला में हाईटेंशन पोल काटने से बिजली बाधित, किसानों की धान की पौध सूखने लगी, एसडीएम से की शिकायत
आंवला तहसील के मानपुर गांव में पुरानी हाई टेंशन विद्युत लाइन का पोल गिलेंडर से काटकर बिजली आपूर्ति बाधित करने का मामला सामने आया है। ग्रामीणों ने मंगलवार दोपहर 2 बजे एसडीएम से शिकायत कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।