गया टाउन सीडी ब्लॉक: गया गुरुद्वारे में धूमधाम से मनाया गया बैसाखी पर्व, पर्यावरण मंत्री डॉ. प्रेम कुमार हुए शामिल
गया शहर के गुरुद्वारा रोड में शनिवार को धूमधाम से बैसाखी पर्व मनाया गया। इस मौके पर पर्यावरण मंत्री डॉ प्रेम कुमार शामिल हुए। गुरुद्वारा में पूजा करने के बाद उन्होंने कहा कि बैसाखी पर्व सिख समुदाग नववर्ष के रूप में मनाते है।सिख संप्रदाय के 10 वें गुरु गोविंद सिंह ने इसी दिन खालसा पंथ की स्थापना की थी।