राधा रमण समिति द्वारा टाऊन हाल प्रांगण में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का समापन सोमवार को हुआ। आज मंगलवार को हवन पूजन के बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया गया।इस आयोजन के विषय में जानकारी देते हुए राधा रमण समिति की अध्यक्ष सरिता यादव ने 7 दिवसीय कथा के समापन पर सभी श्रद्धालुओं को धन्यवाद ज्ञापित किया।