बिजनौर: बिजनौर की आनंद विहार कॉलोनी में गंदा पानी भरा, शिकायत के बावजूद समाधान नहीं, बस्ती के लोगों ने जताई नाराजगी
Bijnor, Bijnor | Jan 3, 2025 बिजनौर में नगीना मार्ग स्थित आनंद विहार कॉलोनी में नाले का गंदा पानी भरा होने से कॉलोनी में बाढ़ जैसे हालात हो गए हैं। आलम यह है कि कॉलोनी से निकलना भी मुश्किल हो गया है। और मकान में दरारें पड़ने लगी हैं। ऐसे में कॉलोनी के लोगों ने कई बार शिकायत की लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हो पाई है। आज शुक्रवार को समय करीब 1:00 बजे कॉलोनी के लोगों ने नाराजगी जाहिर की है।