कैथल: हरियाणा महिला आयोग की अध्यक्ष रेनू भाटिया ने कैथल में महिलाओं की शिकायतें सुनीं
कैथल। हरियाणा राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष रेनू भाटिया ने वीरवार को जिला परिषद भवन के परिसर में महिलाओं की शिकायत सुनी। इस दौरान आयोग की अध्यक्ष की ओर से लगाए गए दरबार में 25 शिकायतें आई। इन शिकायतों पर ढील पर अधिकारियों को उचित कार्रवाई करने के आदेश भी जारी किए। वहीं, अध्यक्ष ने एक तलाक के मामले में विवाहिता के पिता को फोन पर फटकार लगाई।