कैथल: गांव पाई में चार बदमाशों ने युवक को गोली मारकर घायल किया, आरोपियों ने थाने तक पीछा किया
पूंडरी खंड के पाई गांव में फायरिंग हो गई। इस फायरिंग में 25 वर्षीय युवक सचिन घायल हो गया। यह घटना करीब 12 बजे की है। जानकारी अनुसार यह घायल युवक पाई के पूर्व सरपंच प्रकाश सिंह का भतीजा है। आनन-फानन घायल युवक को जिला नागरिक अस्पताल में लाया गया। जहां पर उसकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया है।