सेठ बुधमल दूगड राजकीय कॉलेज में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के स्नातक प्रथम वर्ष की प्रथम प्रवेश सूची और वेटिंग लिस्ट जारी कर दी गई है। प्राचार्य डॉ. कविता शर्मा ने बताया कि बीए, बीकॉम, बीएससी बायो, बीएससी गणित और बीकॉम बीएफएसआई की मेरिट सूची नोटिस बोर्ड और वेबसाइट पर उपलब्ध है।