भारत-UK फ्री ट्रेड एग्रीमेंट आज से लागू हो गया है, जिससे दोनों देशों के कारोबार में नई रफ्तार आने की उम्मीद है। इस समझौते के बाद ब्रिटेन से आने वाली लग्जरी कारें, स्कॉच व्हिस्की, फैशन प्रोडक्ट्स, कॉस्मेटिक्स और कई अन्य सामान पहले के मुकाबले सस्ते हो सकते हैं। वहीं भारतीय टेक्सटाइल, ज्वेलरी, दवाइयों, इंजीनियरिंग और कृषि उत्पादों को UK के बाजार में बिना शुल्क बेहतर पहुंच मिलेगी, जिससे निर्यात, निवेश और रोजगार के नए अवसर खुलने की संभावना है।