छतरपुर: जीजा ने ससुराल में घुसकर सब्बल से किया हमला, ससुर सहित दो बेटे घायल, अस्पताल में भर्ती
छतरपुर जिले के बमीठा थाना क्षेत्र के शांति नगर मोहल्ले में पारिवारिक विवाद के चलते जीजा ने ससुराल पहुंचकर लोहे की सब्बल से हमला कर दिया। घटना सुबह करीब 9 बजे की बताई जा रही है। हमले में नत्थू कुशवाहा , उनके बेटे सीताराम कुशवाहा और रामकृपाल कुशवाहा घायल हो गए।वही इस मामले की जानकारी आज 10 मई रात करीब 8:00 बजे घायल ने जिला अस्पताल में दी है।