शनिवार को यूपी के गृह सचिव दीपक सिंह अपने पैतृक गांव मांझी के गोबरही टोला आये और चले भी गए लेकिन सारण जिला प्रशासन को भनक तक नही लगी। लगभग एक घण्टे अपने घर पर रुके श्री सिंह अपने परिजनों सहित गांव के कुछ लोगों से की मुलाकात। लगभग एक दशक बाद अपने पैतृक आवास पहुंचे श्री सिंह गांव में निर्मित प्रसिद्ध शिव शक्ति धाम मन्दिर में पहुंचे तथा पूजा अर्चना की। ततपश्चात वे वापस लखनऊ लौट गए। मौके पर मन्दिर के संयोजक विजय सिंह, जदयू नेता सुनील सिंह, शिक्षक त्रिगुणा सिंह, धीरेन्द्र सिंह, सुरेन्द्र सिंह तथा सोनू सिंह आदि अनेक लोग रहे मौजूद।
#यूपीगृहसचिव
#BiharNews #SaranNews #Manjhi #UPBihar
#HomeSecretary
Manjhi, Saran | Jun 13, 2026