मांझी नगर पंचायत के सर्वांगीण विकास एवम क्षेत्र में सामाजिक सौहार्द्र कायम रखने के संकल्प के साथ दलन सिंह उच्च विद्यालय में आयोजित विचार गोष्ठी सम्पन्न। चार वर्षों में उम्मीद के अनुरूप क्षेत्र का विकास नही कर पाने का बुद्धिजीवियों को मलाल। मांझी नगर पंचायत के प्रथम सत्र के अंतिम वर्ष में विकास को रफ्तार देने का मौजूद लोगों ने किया वादा। स्व दलन सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण से शुरू विचार गोष्ठी, नगर पंचायत के वार्ड पार्षद स्व राजा बाबू ठाकुर के सम्मान में दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि के साथ सम्मेलन का हुआ समापन। उप मुख्य पार्षद नीतू सिंह, रिंकू गुप्ता, भागवत तिवारी अशोक यादव, सुमित गिरी, रंजन शर्मा तथा सलाम मियाँ आदि ने गोष्ठी को किया सम्बोधित। #दाउदपुर #Manjhi #BiharNews #sarannews #chaprabihar #NagarPanchayat
Manjhi, Saran | Jun 14, 2026