सासाराम: रोहतास के पिपराडीह मध्य विद्यालय के शिक्षक का संदिग्ध अवस्था में पेड़ से लटका मिला शव, परिजनों में मचा कोहराम
Sasaram, Rohtas | Nov 27, 2024 रोहतास जिले के नोहटा थाना क्षेत्र स्थित पिपराडीह मध्य विद्यालय के शिक्षक का का शव संदिग्ध अवस्था में पेड़ से लटका बरामद किया गया वहीं पुलिस ने बुधवार को दोपहर लगभग 12:00 बजे शव को पोस्टमार्टम करा के परिजनों को सौंप दिया.मिली जानकारी के अनुसार मृतक शिक्षक का नाम घनश्याम जायसवाल बताया जाता है जो कि उत्तर प्रदेश के वाराणसी स्थित रवींद्र पुरी के निवासी थे.