लखीसराय: लखीसराय में पुलिस द्वारा बैंकिंग प्रतिष्ठानों में सुरक्षा व्यवस्था की जांच की गई
मंगलवार अपराह्न 3 बजे लखीसराय पुलिस के सोशल मीडिया साइट से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले के सभी थाना क्षेत्र में बैंकिंग प्रतिष्ठान में तैनात पुलिस बल की उपस्थिति,सतर्कता एवं संदिग्ध व्यक्तियों पर नजर रखने की स्थिति का निरीक्षण किया गया. जांच के क्रम में सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया. आपसी समन्वयक के साथ कार्य करने को कहा गया.