महोबा: चरखारी बाईपास से नीट छात्रा अपहरण-दुष्कर्म मामले में शेष आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग, परिजनों ने एसपी से लगाई गुहार
Mahoba, Mahoba | Jun 4, 2026 नीट छात्रा के अपहरण और दुष्कर्म मामले में शेष आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार ने एसपी कार्यालय पहुंचकर कार्रवाई की मांग की। परिजनों का आरोप है कि मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी के बावजूद अन्य नामजद आरोपी अभी भी खुलेआम घूम रहे हैं। आरोप है कि पुलिस न तो आरोपियों को गिरफ्तार कर रही है और न ही घटना में प्रयुक्त वाहन व मोबाइल जब्त कर रही है।