उदयपुर ब्रेकिंग
राजस्थान राज्य अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास आयोग के अध्यक्ष श्री राजेंद्र कुमार नायक पहुंचे उदयपुर
कलेक्ट्रेट में जिला कलेक्टर गौरव अग्रवाल सहित विभागीय अधिकारियों से कर रहे चर्चा
श्री नायक ने राज्य सरकार की ओर से अनुजा निगम के माध्यम से अनुसूचित जाति के आवेदकों को प्रदत्त सेवाओं की समीक्षा की
श्री नायक ने कौशल विकास एवं आजीविका मिशन के तहत प्रशिक्षित अनुसूचित जाति के आवेदकों को जिला उद्योग केंद्र के माध्यम से संचालित योजनाओं में वित्तीय सहायता उपलब्ध कराने के लिए भी निर्देशित किया
आयोग अध्यक्ष ने उद्योग विभाग की दलित प्रोत्साहन योजना के लंबित आवेदनों का भी जल्द निस्तारण कराने के दिए निर्देश
इस दौरान एडीएम प्रशासन दीपेंद्र सिंह राठौड़, अनुजा निगम परियोजना प्रबंधक रजनी मालीवाड़, सहायक प्रबंधक वीना मेहरचंदानी, जिला उद्योग अधिकारी चोखाराम, rsldc के ललितकुमार, समाजसेवी गजपाल सिंह आदि भी उपस्थित रहे
#udaipur #rajasthan
Girwa, Udaipur | Jun 22, 2026