भिवानी: सीईटी परीक्षा को निष्पक्ष कराने के लिए भिवानी में किया गया ड्राई रन
सीईटी परीक्षा के निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से आयोजन को लेकर डीसी साहिल गुप्ता के निर्देशानुसार वीरवार को ड्राई रन का आयोजन किया गया। सीईओ जिला परिषद अजय चोपड़ा और सीटीएम अनिल कुमार ने फ्लाइंग स्क्वॉड/ ड्यूटी मजिस्ट्रेट की टीमों को लघु सचिवालय स्थित खजाना कार्यालय से रवाना किया। ड्यूटी मजिस्ट्रेट को रवाना करते हुए सीईओ श्री चोपड़ा ने निर्देश दिए कि वे खजाना का