मंझनपुर: मंझनपुर में जनसुनवाई में एसपी ने सख्ती दिखाई, शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हो, पीड़ित को मिले वास्तविक न्याय
मंझनपुर स्थित पुलिस कार्यालय में पुलिस अधीक्षक सत्यनारायण द्वारा आमजनमानस की समस्याओं के प्रभावी निस्तारण के उद्देश्य से जनसुनवाई का आयोजन किया गया। इस दौरान जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे फरियादियों ने अपनी-अपनी समस्याओं से संबंधित प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किए, जिन्हें पुलिस अधीक्षक ने गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ सुना।