गोरखपुर: पेट्रोल और डीजल के लिए पंपों पर लग रही लाइन, DM ने कहा- जनपद में कोई कमी नहीं, जरूरत के अनुसार ही खरीदे तेल
डीएम दीपक मीणा ने पेट्रोल डीजल की समस्या पर कहा कि जनपद में डीजल,पैट्रोल जितना पहले आता था उतना अब भी आ रहा है।लेकिन लोगो के द्वारा तेल का भंडारण किया जा रहा है।जिसकी वजह से कुछ जगहों पर समस्या देखने को मिल रही है।गोरखपुर के नांगरिको से डीएम ने अपील करते हुए कहा,डीजल,पेट्रोल की कोई कमी नही है।हम लगातार उसका मोनिटरिंग कर रहे है।इसलिए तेल को स्टोर करके न रखे।