खरीक: सोशल मीडिया पर ब्लैकमेल करने वाला आरोपी गिरफ्तार
नवगछिया साइबर थाना पुलिस ने सोशल मीडिया के जरिए ब्लैकमेल और साइबर उत्पीड़न के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पीड़िता ने आरोप लगाया था कि आरोपी ने निजी फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर रुपये की मांग की तथा विरोध करने पर फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट बनाकर आपत्तिजनक सामग्री पोस्ट की। तकनीकी जांच और डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर