जगदलपुर: जगदलपुर निगम अध्यक्ष चयन हेतु पर्यवेक्षक नारायण चंदेल पहुंचे, किए मां दंतेश्वरी के दर्शन
विधानसभा में भाजपा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने शनिवार सुबह 7 बजे दंतेश्वरी मंदिर पहुंच कर की पूजा अर्चना कर प्रदेश की सुख समृद्धि की कामना की।इस दौरान जिला उपाध्यक्ष और पार्षद योगेंद्र पांडे तथा पूर्व नगर मंडल अध्यक्ष और पार्षद सुरेश गुप्ता भी मौजूद रहे ।