जगदलपुर: कलेक्टर ने जिला कार्यालय में सेवानिवृत्त 14 शासकीय सेवकों को प्रदाय किया पेंशन प्राधिकार पत्र
कलेक्टर हरिस एस ने जिला कार्यालय के आस्था कक्ष में आयोजित समारोह में कहा कि शासन की पहल से प्रत्येक माह सेवानिवृत्त हो रहे जिले के शासकीय सेवकों को उनकी शासकीय सेवा काल के समाप्ति के समय पर ही पीपीओ जारी करने का सार्थक प्रयास लगातार किया जा रहा है। साथ ही अब सेवानिवृत्त शासकीय सेवकों को तत्काल जीपीएफ प्राधिकार पत्र भी प्रदान किया जा रहा है।