बिछिया: अंजनिया में विद्यालय निर्माण के दौरान ब्लास्टिंग; खेल मैदान तक पहुंची आवाज!
बिछिया विकासखंड अंतर्गत अंजनिया में निर्माणाधीन नवीन सांदीपनि विद्यालय के निर्माण कार्य के दौरान की जा रही ब्लास्टिंग की आवाज आसपास के रहवासी क्षेत्र और पास स्थित खेल मैदान तक पहुंच रही है। मंगलवार, 30 जून को करीब 11:30 बजे मैदान में क्रिकेट खेल रहे खिलाड़ियों ने बताया कि ब्लास्टिंग की आवाज से उन्हें खेल के दौरान असुविधा होती है l सुरक्षा की मांग की गई है l