महोबा: भटीपुरा में विधवा महिला से मारपीट, स्त्रीधन मांगने पर ससुरालियों ने घर से निकाला
Mahoba, Mahoba | Apr 26, 2026 विधवा रेखा अहिरवार से ससुरालियों द्वारा मारपीट का मामला सामने आया है। पति की मौत के बाद स्त्रीधन मांगने पहुंची पीड़िता को गाली-गलौज कर पीटा गया और पिता समेत घर से निकाल दिया गया। सूचना पर 112 पुलिस मौके पर पहुंची। पीड़िता ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।