प्रयागराज: यूपी बोर्ड के सचिव भगवती सिंह ने प्रयागराज में कमान एवं कंट्रोल सेंटर का किया निरीक्षण
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाई स्कूल तथा इंटरमीडिएट की परीक्षा आज 24 फरवरी से शुरू हो गई है,जबकि प्रयागराज में महाकुंभ की भीड़ के चलते प्रयागराज जनपद में आज की परीक्षा स्थगित की गई है,हालांकि आज की इस परीक्षा को आगामी 9 मार्च को आयोजित कराया जाएगा,प्रयागराज में कमान एवं कंट्रोल केंद्र बनाया गया है, यूपी बोर्ड के सचिव द्वारा निरीक्षण किया गया है।