बढ़ते तापमान को देखते हुए प्रशासन के निर्देशानुसार सोमवार से प्रखंड के सभी सरकारी स्कूलों के समय में परिवर्तन कर उन्हें 'मॉर्निंग स्कूल' कर दिया गया है। हालांकि, पहले दिन समय की सही जानकारी न होने या सुबह जल्दी तैयार न हो पाने के कारण कई स्कूलों में छात्र निर्धारित समय से देरी से पहुँचे।