बड़ौत: बिजरौल निवासी अवैध मादक पदार्थ तस्करी के आरोपी को गिरफ्तार किया गया, कब्जे से 550 ग्राम अवैध गाँजा बरामद
Baraut, Bagpat | Jun 28, 2026 मिडिया सेल बागपत ने रविवार दोपहर करीब 12 बजे बताया कि थाना बडौत पुलिस ने चैकिंग के दौरान एक अवैध मादक पदार्थ तस्कर को गिरफ्तार किया है। जिसके कब्जे से 550 ग्राम अवैध गाँजा बरामद हुआ है। आरोपी मोनू पुत्र ओमवीर निवासी गांव बिजरौल के विरुद्ध थाना कोतवाली बडौत पर एनडीपीएस एक्ट दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।