चाकुलिया: धालभूमगढ़ में सड़क हादसे में साइकिल सवार की मौत, 108 एंबुलेंस न मिलने से इलाज में देरी
चाकुलिया-धालभूमगढ़ मुख्य सड़क पर लखिपुरा के पास एक अज्ञात ट्रक की चपेट में आने से गंभीर घायल हुए हरिलाल नायक की 108 एंबुलेंस न मिलने से मौत हो गई। ग्रामीणों ने निजी वाहन से अस्पताल पहुंचाया, पर डॉक्टरों ने घाटशिला रेफर किया। एंबुलेंस न मिलने की वजह से इलाज में देरी हुई।