खलीलाबाद: शहर के नवीन सब्जी मंडी के पास नेशनल हाईवे पर बाइक के सामने बंदर आने के कारण बाइक पर बैठे युवक और युवती गिरकर घायल
खलीलाबाद कोतवाली क्षेत्र के गंगा देवरिया गांव निवासी 24 वर्षीय युवक व 19 वर्षीय युवती सोमवार की सुबह 11:30 बजे खलीलाबाद शहर कोतवाली क्षेत्र के नवीन सब्जी मंडी नेशनल हाईवे पर बाइक से जा रहे थे कि अचानक बाइक के सामने बंदर आ जाने के कारण गिरकर वह गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने एम्बुलेंस से जिला अस्पताल लाया जहां घायलों का इलाज किया गया।