गभाना: गभाना में मालगाड़ी की चपेट में आकर वृद्ध की हुई मौत, दूसरे दिन भी नहीं हो सकी शिनाख्त
गभाना में डीएफसी लाइन पर मालगाड़ी की चपेट में आने से वृद्ध की मृत्यु के बाद दूसरे दिन मंगलवार को भी उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी। घटना अनाज मंडी के पीछे सोमवार शाम की है। पुलिस के अनुसार मृतक की उम्र करीब 70 से 75 वर्ष है और हादसे में उसके दोनों पैर कट गए थे।