छबड़ा: छबड़ा में डीएपी खाद लेने के लिए अल सुबह से लंबी कतारें लगीं
Chhabra, Baran | Oct 22, 2026 छबड़ा क्षेत्र में डीएपी खाद की उपलब्धता को लेकर किसानों में हलचल बनी हुई है। खाद लेने के लिए गुरुवार को कस्बे में सुबह से ही किसानों की भीड़ उमड़ पड़ी। अलसुबह से ही किसान खाद विक्रेताओं की दुकानों के आगे कतारों में खड़े नजर आए। किसानों को उम्मीद है कि समय पर खाद मिलने से रबी फसलों की बुवाई का काम सुचारू रूप से किया जा सकेगा। कृषि विभाग की ओर से डीएपी खाद वित