बेगूसराय: कार्यालय कक्ष में डीएम की अध्यक्षता में भारत की जनगणना को लेकर बैठक आयोजित, कई निर्देश दिए गए
कार्यालय कक्ष में श्रीकांत शास्त्री की अध्यक्षता में भारत की जनगणना-2027 के सफल संचालन को लेकर महत्वपूर्ण बैठक शनिवार की दोपहर 03:00 बजे आयोजित की गयी. बैठक में सभी संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे, जबकि सभी चार्ज पदाधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े. बैठक के दौरान जिला पदाधिकारी ने स्व-गणना को लेकर कई निर्देश दिए.