अमरोहा: अमरोहा ज़िले में प्रशासनिक फेरबदल, डीएम निधि गुप्ता ने चार एसडीएम के कार्यक्षेत्र बदले, किया आदेश जारी
Amroha, Amroha | Jun 17, 2025 आज मंगलवार की शाम करीब आठ बजे जिले में हुए प्रशासनिक फेरबदल के तहत चार उपजिलाधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बड़ा बदलाव किया गया है। जिलाधिकारी निधि गुप्ता ने आदेश जारी करते हुए मंडी धनौरा, नौगांवा सादात, हसनपुर व मुख्यालय के अधिकारियों को नई जिम्मेदारियाँ सौंपी। हसनपुर एसडीएम विभा श्रीवास्तव को मंडी धनौरा का नया एसडीएम बनाया किया गया है।