बांदा: अग्निशमन विभाग की बाउंड्री से लगा आंधी में गिरा यूकेलिप्टस का पेड़ बना खतरा, बजरंग विद्यालय मार्ग अब भी अवरुद्ध
बांदा। पिछले माह आई तेज आंधी-तूफान में पीली कोठी से बाबूलाल चौराहा मार्ग पर स्थित अग्निशमन विभाग (फायर स्टेशन) की बाउंड्री से लगा एक विशाल यूकेलिप्टस का पेड़ गिर गया था। पेड़ गिरने से कुछ समय के लिए ब्रिज का मार्ग अवरुद्ध हो गया था, जिसे संबंधित विभाग द्वारा तत्काल खुलवा दिया गया।
हालांकि, इसी स्थान से जुड़े बजरंग विद्यालय मार्ग पर गिरे पेड़ के आधे हिस्से को अब तक नहीं हटाया गया है। इसके चलते यह रास्ता आज भी अवरुद्ध है, लोग सर झुकाकर निकल रहे हैं और राहगीरों, विद्यार्थियों तथा स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते पेड़ नहीं हटाया गया तो कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।
क्षेत्रवासियों ने संबंधित विभाग और नगर प्रशासन से मांग की है कि अग्निशमन विभाग की बाउंड्री से लगे इस गिरे हुए यूकेलिप्टस के पेड़ को शीघ्र हटाकर बजरंग विद्यालय मार्ग को पूरी तरह चालू कराया जाए, ताकि लोगों को आवागमन में हो रही परेशानी दूर हो सके और किसी संभावित दुर्घटना से बचा जा सके।
UP 90 Creator
#BandaNews #UP90Creator #RoadSafety #Banda
Banda, Banda | Jul 14, 2026