थाना फेस-3 क्षेत्र मे सोमवार की देर रात को हुए एक सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर बुधवार दोपहर 1 बजे उनकी मौत हो गई। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। बताया गया कि दोनों के सिर में गंभीर चोट लगी थी। जिससे काफी खून निकल गया था।