लौरिया: थानाक्षेत्र के जिरीया गांव में मारपीट के चार अभियुक्त गिरफ्तार, जेल भेजे गए
लौरिया थाना क्षेत्र के जिरीया गांव में मारपीट के प्राथमिक अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। जिनमे जिरिया के कृष्णानंदन चौधरी बृजमोहन चौधरी कृष्ण मुरारी चौधरी एवं नुनीया टोला लाकड़ निवासी धर्म चौधरी का नाम शामिल हैं। गिरफ्तार आरोपीयों को जेल भेजा गया है। इसकी पुष्टि थानाध्यक्ष रमेश कुमार शर्मा ने की है।