लौरिया: आकाशीय बिजली गिरने से एक किसान की मौत
साठी थाना क्षेत्र के भपटा गांव में आकाशीय बिजली गिरने से बड़ा हादसा हो गया. आकाशीय बिजली की चपेट में आकर एक किसान की मौत हो गई. बताया जा रहा है मौसम के अचानक परिवर्तन से किसान खेत में काम कर रहा था खेत तभी तेज गर्जन के साथ बारिश होने लगी. तभी आकाशीय बिजली गिरी. इसके बाद किसान धर्म सिंह की मौत हो गई. हादसे के बाद मृतकों के परिवार में कोहराम मचा हुआ है.