लौरिया: भूमिहीन दलित और गरीब परिवारों को तीन साल से जमीन नहीं मिली, प्रखंड मुख्यालय का किया घेराव
भूमिहीन गरीब परिवारों को सरकार द्वारा भूमि अभी तक उपलब्ध नही कराई गई है। हालांकि सरकार ने भूमिहीन गरीब परिवारों को रहने के जमीन देने का वादा किया है। उक्त लोग पिछले तीन वर्षो से अधिकारियों के कार्यालय का चक्कर काट रहे है। वही पीड़ितों ने प्रखंड मुख्यालय पर जमकर बवाल काटा है। मामला पश्चिम चंपारण जिले के लौरिया प्रखंड का है।