पुरवा: ओसिया में 55 वर्षीय व्यक्ति ने फांसी लगाकर आत्महत्या की
Purwa, Unnao | Apr 12, 2026 बीघापुर कोतवाली क्षेत्र के गांव ओसियां में रविवार सुबह एक 55 वर्षीय व्यक्ति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, गांव निवासी कल्लू यादव पुत्र स्वर्गीय बजरंगी गांव में ही एक छोटी परचून की दुकान चलाते थे।