पिछोर: पिछोर-सिरसौद मार्ग पर ढला में लौहे की शटरिंग से भरा ट्रक पलटा, बड़ा हादसा टला
आज रविवार को सुबह 7:00 बजे जानकारी के अनुसार पिछोर से सिरसौद मार्ग के ग्राम ढला में सड़क पर लोहे की शटरिंग से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया।ट्रक चालक ने बताया है कि चंदेरी से लोहे की शटरिंग भरकर गुड़गांव के लिए जा रहे थे तभी रात्रि के समय लगभग 1:00 बजे सड़क पर सामने से गाय आने पर उसको बचाने के चक्कर में अनियंत्रित होकर ट्रक पलट गया।बड़ा हादसा होने से टला।