सिमरी: परसिया गांव में दो मंजिला भवन से गिरने पर सेंट्रिंग ठेकेदार की मौत, साइट पर मिस्त्री को समझाने गए थे
Simri, Buxar | Mar 9, 2026 परसियां गांव में निर्माण कार्य के दौरान एक ठेकेदार की गिरकर मौत हो जाने से इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। घटना रविवार की शाम करीब 5 बजे की बताई जा रही है। मृतक की पहचान कठार गांव निवासी एक सेंट्रिंग ठेकेदार के रूप में हुई है, जो पारसियां गांव में निर्माणाधीन भवन पर काम का निरीक्षण करने गए थे।