फरीदपुर: घर से ड्यूटी के लिए निकले शिक्षक की हाईवे पर ट्रक ने छीन ली जिंदगी
शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में बेसिक शिक्षा विभाग के दो शिक्षकों की जान चली गई। दोनों शिक्षक डीएलएड परीक्षा में ड्यूटी करने के लिए कॉलेज जा रहे थे, लेकिन रास्ते में तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसा इतना भयानक था कि दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद परिवारों में कोहराम मच गया।