प्रतापगढ़: माही बैकवॉटर में डूबे युवक का शव 30 घंटे बाद मिला, रेस्क्यू ऑपरेशन समाप्त
पीपलखूंट उपखंड क्षेत्र के कूपड़ा गांव स्थित माही बैकवॉटर में डूबे युवक का शव करीब 30 घंटे बाद बरामद कर लिया गया। लगातार दूसरे दिन चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद प्रशासन, पुलिस और आपदा प्रबंधन टीम को सफलता मिली। प्राप्त जानकारी के अनुसार सुखराम पिता धारियां (30), निवासी कूपड़ा, मछली पकड़ने के दौरान माही बैकवॉटर में डूब गया था। घटना के बाद से ही प्रशासन और पुलिस