जमुई: गिद्धौऱ रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन से गिरकर मधेपुरा का युवक घायल, सदर अस्पताल में कराया गया भर्ती
Jamui, Jamui | Apr 30, 2026 जमुई- झाझा रेलखंड के गिद्धौऱ रेलवे स्टेशन के पास बुधवार की रात 9:00 बजे चलती ट्रेन से गिरकर एक युवक बुरी तरह घायल हो गया। घटना की जानकारी गिद्धौऱ थाना की पुलिस को दी गई। उंसके बाद घायल युवक को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां युवक का इलाज किया जा रहा है। घायल युवक की पहचान मधेपुरा जिला निवासी अखिलेश सरदार के रूप में हुई है।