भुसावर: सलेमपुर कला में जलभराव और अतिक्रमण से परेशान 3 युवक टंकी पर चढ़े, प्रशासन ने लिया संज्ञान
बयाना। गांव सलेमपुर कला के मुख्य रास्ते में जलभराव और अतिक्रमण की समस्या से परेशान तीन युवक गुरुवार को समाधान की मांग को लेकर पानी की आकाशीय टंकी पर चढ़ गए। युवकों का आरोप था कि रास्ते में पानी भरा रहने और अतिक्रमण के कारण आवागमन बाधित है, बार-बार शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं हुई थी।