डुमरांव: पुलिस की मुहिम 'समस्या आपकी समाधान हमारा' के तहत डुमरांव में SDPO ने फेसबुक लाइव के माध्यम से लोगों की समस्याओं को सुना
Dumraon, Buxar | Apr 16, 2024 गृह विभाग के निर्देश पर चलाए जा रहे बक्सर पुलिस की मुहिम 'समस्या आपकी समाधान हमारा' के तहत मंगलवार को डुमरांव में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी यानी एसडीपीओ अफाक अख्तर अंसारी ने बक्सर पुलिस के ऑफिशियल पेज से फेसबुक लाइव के जरिए लोगों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान क्राइम कंट्रोल, यातायात नियमों के पालन सहित अन्य कई मामले सामने आए।