मझोला थाना क्षेत्र के लाइन पार ढक्का रोड पर बीते 9 जनवरी को बदमाशों ने अंडा कारोबारी हरि सिंह को गोली मारकर घायल कर दिया था। घटना के समय वह कैश काउंटर पर बैठे थे और कर्मचारी अंदर गोदाम में काम कर रहे थे। शोर-शराबा होने पर कर्मचारी गोदाम से बाहर आए तो तीनों बदमाश मोटरसाइकिल से भाग गए थे।