समस्तीपुर: वारिसनगर में पारिवारिक विवाद के चलते नवविवाहिता ने फांसी लगाई, इलाज के दौरान हुई मौत
शुक्रवार की दोपहर लगभग 2:00 बजे मृतका के परिजन ने जानकारी देते हुए बताया कि वारिसनगर थाना क्षेत्र के टोले मथुरापुर वार्ड 9 के रहने वाले सुजीत कुमार की पत्नी सोनाली कुमारी गुरुवार की सुबह पारिवारिक विवाद को लेकर फांसी लगा ली थी शुक्रवार की दोपहर निजी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस शव का पंचनामाकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया में जुटी।