शोहरतगढ़: विधायक विनय वर्मा ने अपने आवास पर आए शिकायतकर्ताओं व फरियादियों की समस्याओं को सुनकर किया निस्तारण
बृहस्पतिवार की सुबह 11:00 के लगभग नगर पंचायत शोहरतगढ़ के टीचर कॉलोनी स्थित अपने आवास पर शोहरतगढ़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक विनय वर्मा ने जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया है।इसमें आए हुए शिकायतकर्ताओं व फरियादियों की समस्याओं को विधायक ने ध्यानपूर्वक सुनकर उनके त्वरित व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए तत्काल संबंधितों को निर्देशित भी किया है।